फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टैंपो में भाभी-ननद से छेड़छाड़, कपड़े भी फाड़े

टैंपो में भाभी-ननद से छेड़छाड़, कपड़े भी फाड़े

Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुद को बचाने के लिए चलते ऑटो से कूद पड़ीं दोनों
विज्ञापन

एक की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर किया गया
सिकंदराबाद। इलाके की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को एक टैंपो में सवार एक महिला और उसकी ननद से चालक के साथी ने छेड़छाड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। खुद को बचाने के लिए दोनों महिलाएं चलते टैंपो से नीचे कूद पड़ीं जिससे वे बुरी तरह घायल हो गईं। एक महिला की हालत काफी गंभीर है जिसे दिल्ली रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी ननद के साथ दवा लेने के लिए टैंपो से जोखाबाद जा रही थी। टैंपो में चालक के अलावा उसका एक साथी भी सवार था। थोड़ी देर बाद रास्ते में दोनों महिलाओं से चालक के साथी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो वह उनके साथ जबरदस्ती करने पर उतारू हो गया। इसी छेड़छाड़ में उसने दोनों महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। यह देख महिला और उसकी ननद भयभीत हो गईं और अचानक चलते टैंपो से नीचे कूद गईं। तेज रफ्तार ऑटो से सड़क पर गिरने के कारण दोनों महिलाओं के सिर में काफी चोटें आईं। बाद में वहां से गुजरते राहगीरों ने दोनों को उठाया और पास के एक अस्पताल ले गए। वहां एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने टैंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक और उसका साथी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed