{"_id":"110-26977","slug":"Bulandshahr-26977-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के आरोपी पर पुलिस मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार के आरोपी पर पुलिस मेहरबान
Bulandshahr
Updated Tue, 07 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ की। इसके ठीक एक माह बाद आरोपी ने पीड़ित के घर में घुसकर तमंचे के बल पर उससे बलात्कार किया। पुलिस की मेहरबानी से आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस को पीड़ित का मेडिकल कराने की भी फुर्सत नहीं मिली है। खुर्जा देहात के एक गांव की महिला सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित ने बताया कि फरवरी में गांव के एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी ने उसे भुगत लेने की धमकी दी। 27 मार्च को पीड़ित के परिवार के लोग खेत पर गए थे। तभी आरोपी घर में घुस आया और तमंचे के बल पर पीड़ित से बलात्कार किया। आरोपी महिला को धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने पति से शिकायत की और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित की मानें तो पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की और वह थाने के चक्कर काट रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज है और जांच चल रही है। खुर्जा देहात एसओ गणेश चौहान का कहना है कि एक बार महिला ने छेड़छाड़ और दूसरी बार बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाने के अन्य दरोगा मामले की जांच कर रहे हैं। पीड़ित का मेडिकल और आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन