फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा

युवती से छेड़छाड़, भाई को पीटा

Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
नरसेना/बुलंदशहर। थाना क्षेत्र के गांव सुलेला में शुक्रवार सुबह दो युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती के भाई के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच में जुटी है। गांव सुलेला निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन से गांव के दो युवक छेड़छाड़ कर रहे थे विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। नरसेना एसओ ने बताया दोनों युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाथ पकड़कर बोला, मुझसे शादी करोगी
बुलंदशहर। शहर की टांडा कालोनी निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार शाम प्रेमनगर कालोनी स्थित शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और बोला, मुझसे शादी करोगी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। छात्रा ने घर आकर परिजनों घटना की जानकारी दी। परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन युवक के परिजनों ने बताया युवक की दिमागी हालत खराब है। इस पर छात्रा के घरवालों ने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन


मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस चुप
बुलंदशहर। खुर्जा जंक्शन निवासी एक मासूम से 5 अक्तूबर को पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगाने के बाद पीड़ित परिजन थक गए और उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई। 20 नवंबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन तब से लेकर अब तक ना तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही पीड़ित परिवार के बयान लिए हैं। चौकी प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed