{"_id":"110-23169","slug":"Bulandshahr-23169-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगरावली गांव में भिड़े बाराती-ग्रामीण, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगरावली गांव में भिड़े बाराती-ग्रामीण, पथराव
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुर। जहांगीरपुर गांव में बुधवार रात अलीगढ़ से आई बारात में शामिल लोगों की गांव के लोगों से भिड़ंत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह दोबारा हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के आठ लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को जहांगीरपुर से खुर्जा के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। चिंगरावली निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह की बेटी की बारात बुधवार शाम अलीगढ़ से आई थी। बारात चढ़त के दौरान ग्रामीणों और बारातियों के बीच डांस को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ संभ्रांत लोगों ने रात में किसी तरह विवाद निपटा दिया, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर दोनो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान पथराव होने पर दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से सतवीर, सुनील देशराज और जसवंत और दूसरे पक्ष से रविंद्र, हरवीर, कालू, लक्ष्मीनारायण शामिल हैं। घायलों को खुर्जा के सरकारी जटिया अस्पताल रेफर किया गया है। दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन