{"_id":"110-23030","slug":"Bulandshahr-23030-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने दिनदहाड़े दो महिलाओं के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने दिनदहाड़े दो महिलाओं के कुंडल लूटे
Bulandshahr
Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो महिलाओं से तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। दूसरी जगह पर एक महिला ने भागकर अपने जेवर बचा लिए। सूचना पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे नहीं मिले। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है।
खानपुर-अमरगढ़ कनौना चौराहे के पास चंपत की पत्नी बल्लो दोपहर करीब 12:30 बजे खेत में काम कर रही थी। रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक आए। एक युवक ने तमंचा निकाल गोली मारने की धमकी देकर बल्लो से कुंडल लूट लिए। बदमाश खानपुर की ओर भाग गए। दोपहर करीब एक बजे खानपुर-सोझना मार्ग पर सीकरी रजवाहे की पटरी से सुभाष की पत्नी ज्ञानवती और मां जसबंती गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइकर्स ने तमंचे के बल पर ज्ञानवती के कुंडल लूट लिए, पर जसबंती भाग निकली। सास-बहू के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।