फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हकीम के घर नन्ही परी, सुरक्षा कड़ी

हकीम के घर नन्ही परी, सुरक्षा कड़ी

Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब्दुल हकीम की पत्नी महविश ने भाटगढ़ी में रविवार शाम पौने सात बजे बेटी को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बच्ची को देखने आने वालों को पहले हकीम के परिजनों से परमीशन लेनी होगी। इसके बाद फिर पुलिस तलाशी लेगी। इसके बाद ही नन्ही परी और महविश से मिलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

गर्भवती अवस्था में अब्दुल हकीम चार माह पहले महविश को भाटगढ़ी लेकर आया था। अब्दुल हकीम की इच्छा थी कि बेटी का जन्म अपने गांव और परिवार के लोगों के बीच हो। यही कारण था फिल्म अभिनेता आमिर खान के शो ‘सत्यमेव जयते’ की कोर डायरेक्टर स्वाति चक्रवर्ती के दिल्ली में प्रसव कराने के प्रस्ताव को महविश ने ठुकरा दिया था। अब्दुल हकीम की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी ख्वाइश रविवार शाम पूरी हो गई। महविश ने भांटगढ़ी अपने घर में दूसरी बेटी को जन्म दिया। हैरानी की बात यह रही कि सरकारी एनएनएम महविश को प्रसव पीड़ा होने के दौरान गांव में मौजूद नहीं थी, लेकिन गांव में रहने वाली एक नर्स महविश को देखने गांव आई हुई थी। नर्स के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस को आदेश दिया गया है कि महविश की नवजात को देखने आने वाले व्यक्ति को पहले उसके परिजनों से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाशी लेगी। इसके बाद ही मिलने दिया जाएगा। महविश के कमरे के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर खान ने भेजे गुड़िया को कपड़े-खिलौने
बुलंदशहर। बॉलीवुड स्टार आमिर खान के भेजे तोहफे रविवार को मृतक अब्दुल हकीम के बडे़ भाई शाकिर भाटगढ़ी लेकर पहुंचे। आमिर के भेजे गए कपड़े, खिलौने, ड्राईफ्र्रूट्स और कास्मेटिक देखने के लिए ग्रामीण महविश के घर उमड़ पड़े। आमिर खान की ओर से ‘सत्यमेव जयते’ की कोर डायरेक्टर स्वाति चक्रवर्ती ने मुंबई में रहने वाले मृतक अब्दुल हकीम के बड़े भाई शाकिर को उपहार सौंपे थे। महविश, उसकी बेटी मनतशा और उसके घर आने वाले नए मेहमान के लिए कपड़े, कास्मेटिक आइटम और ड्राईफ्रूट्स लेकर शाकिर रविवार को भाटगढ़ी पहुंचा। फिल्म अभिनेता आमिर खान के उपहार गांव आने की खबर मिलते ही ग्रामीण महविश के घर की ओर दौड़ पड़े और उनके भेजे गए उपहारों को देखने लगे। महविश ने उपहार भेजने के लिए आमिर खान को शुक्रिया कहा।


हत्यारोपी के परिजनों को गांव लेकर पहुंची पुलिस
बुलंदशहर। अब्दुल हकीम की हत्या के मुख्य आरोपी माने जा रहे सलमान के परिजन गांव छोड़कर चले गए थे। रविवार को पुलिस सलमान के परिजनों को गांव लेकर पहुंची। इस पर परिजनों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद आरोपी के घर से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और तलवार बरामद किए थे। जिससे आशंका हो रही थी कि आरोपी ने अब्दुल की हत्या के लिए तैयारी की थी। पुलिस ने सलमान के भाई शाकिर को भी हिरासत में ले लिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब अब्दुल हकीम के परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके आने से कोई अनहोनी न हो जाए। परिजन दोपहर को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed