{"_id":"110-22591","slug":"Bulandshahr-22591-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुगर मिल शुरू, पहले दिन ही हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका शुगर मिल शुरू, पहले दिन ही हंगामा
Bulandshahr
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद। अनामिका शुगर मिल में शुक्रवार को पेराई सत्र का शुभारंभ के साथ्ा ही हंगामा भी हुआ। मिल का शुभारंभ्ा मिल के मुख्यमहा प्रबंधक ने किया। मिल परिसर में पंडित डीडी मथेला ने पूजा कराई। उप गन्ना महाप्रबंधक विश्वराज सिंह, फाइनेंस प्रबंधक ओपी रस्तोगी और स्याना सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी अजीत सिंह और मुख्य महाप्रबंधक पीके शर्मा ने चेन पर गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। दूसरी ओर, बैठक में कई मांगों को लेकर किसानों ने हंगामा किया।
गांव निमचाना के किसान संदीप को अनामिका शुगर मिल में सबसे पहले गन्ना लाने पर मिल प्रबंधक ने शाल, गुंड और 501 रुपया देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सतवीर देशवाल, निर्दोष त्यागी, सतीश बालियान, चौधरी जयकरण मौजूद रहे। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच अनामिका शुगर मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन के बाद 40 क्रय केंद्रों में से शुगर मिल ने आनन फानन में 28 क्रय केंद्र ही चालू कर सकी है। बाकी क्रय केंद्रों से किसान गन्ने को लेकर लौट रहे है।
किसानों-डीजीएम केन के बीच नोकझोंक
औरंगाबाद। मिल के पेराई सत्र के उद्घाटन के बाद शुक्रवार दोपहर शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक पीके शर्मा ने गन्ना कार्यालय परिसर में किसानों के साथ बैठक की। किसानों का कहना है कि गन्ना क्रय केंद्रों पर रोजाना तोल होनी चाहिए। घटतौली नहीं होनी चाहिए। पर्ची पर बैन लगाने के साथ चालान पर गन्ना खरीद नहीं होने दी जाएगी और तौल को बढ़ाने को कहा। इस पर डीजीएम केन विश्वासराज नाराज हो गए। किसानों ने गन्ना कार्यालय परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि शुगर मिल 65 कुंतल के स्थान पर 60 कुंतल गन्ने की खरीद कर रही है। किसानों ने मांग उठाई कि वर्ष 2002-03 का 12 प्रतिशत ब्याज का डिवेंचर किसानों को अभी तक नहीं मिल पाया है। हंगामा बढ़ता देख डीजीएम केन बैकफुट पर आ गए। उन्हाेंने किसानों को शांत करते हुए कहा कि एसएमएस से सूचना देकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर तौल न होने पर भड़के किसान
खानपुर। अनामिका शुगर मिल ने अपने क्रय केंद्र खोल गन्ने की तौल चालू करा दी। खानपुर में स्थित अनामिका शुगर मिल के क्रय केंद्र शुक्रवार को चालू हो गया था। किसान गन्ना लेकर क्रय केन्द्र पर पहुंचे। वहां मौजूद लिपिक ने 16 कुंतल से कम गन्ने को तौलने से मना कर दिया। इस पर किसान भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने एसडीएम स्याना से शिकायत की। उधर, गन्ना स्याना समिति के सचिव जीपी गोस्वामी ने बताया कि केंद्र पर कंप्यूटर कांटे लगे हुए हैं जिनमें कम तोल नहीं की जा सकती है। किसानों की समस्या को दूर करने के लिए मिल प्रबंधक से बात कर गन्ने की तोल शुरू कर दी जाएगी।