{"_id":"110-22590","slug":"Bulandshahr-22590-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत
Bulandshahr
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद/बुलंदशहर। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़ स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल उसकी मौत हो गई।
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव इस्माईला निवासी प्रेमकुमार शर्मा उर्फ पन्नी बृहस्पतिवार रात बाइक से बुलंदशहर से लौट रहा था। स्टेट हाईवे स्थित कोतवाली देहात के गांव इमलिया के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम घायल हो गया। नई मंडी पुलिस ने घायल प्रेम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। जिसकी शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई।
गन्ने की बुग्गियों से टकराए 2 ट्रक, 4 घायल
गुलावठी। कस्बे में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर शुक्रवार तड़के चार बजे दो ट्रक गन्ने से लदी बुग्गियाें से टकरा गए। हादसे में चार किसान घायल हो गए। एक किसान के पैरों पर ट्रक चढ़ गया। सभी घायलाें को रेफर किया गया है। गुलावठी पुलिस ने ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट की है। गांव सनौटा से एक और भटौना से चार बुग्गियों में गन्ना लादकर ब्रजनाथपुर शुगर मिल लाया जा रहा था। स्टेट हाईवे पर एक ट्रक ने सनौटा निवासी नरपत की बुग्गी में टक्कर मार दी। बुग्गी के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का पहिया मनोज के पैरों पर चढ़ गया। तभी दूसरी ओर से आए ट्रक ने चार बुग्गियों में टक्कर मार दी। भटौना निवासी रणवीर सिंह पुत्र नरायण सिंह, धर्मेंद्र पुत्र रणवीर, और देवेंद्र पुत्र कृपाल सिंह ट्रक की चपेट में आ गए।