फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आज सुबह 9 बजे से होगा मतदान

आज सुबह 9 बजे से होगा मतदान

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
एकेपी में 1042 छात्राएं करेंगी वोटिंग
विज्ञापन

खुर्जा। एकेपी पीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। कॉलेज प्रशासन ने मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर लीं हैं। सैकड़ों छात्राएं आज 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। तीन बजे के बाद मतगणना होगी।
एकेपी कॉलेज की प्रिंसपल डा. सुषमा गौतम ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर शाम में चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए कॉलेज की 1042 छात्राएं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष पद के 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। मतदान के लिए कॉलेज में दो बूथ बनाए गये हैं। छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे प्रत्याशी दिनभर चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

हाथ जोड़कर मांगे वोट
सिकंदराबाद। मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को छात्र संघ चुनाव के उम्मीदवारों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। जेएस कॉलेज के उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर स्टूडेंट्स से वोट मांगे। जेएस पीजी कॉलेज के चुनाव प्रभारी डा. गजरफरूल्लाह ने बताया कि कॉलेज कैंपस में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। चार बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed