{"_id":"110-22479","slug":"Bulandshahr-22479-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन न मिलने पर भड़की पब्लिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन न मिलने पर भड़की पब्लिक
Bulandshahr
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिरोधन रोड पर स्थित राशन की दुकान पर मिट्टी का तेल नहीं मिलने से खफा लोगों ने सोमवार को हंगामा किया। उनका आरोप है कि महीने की पांच तारीख को मिट्टी के तेल का वितरण करने का नियम है, मगर उन्हें तेल नहीं बांटा जा रहा है।
नगर के मोहल्ला शेखवाड़ा में पुराने जीटी रोड पर सरकारी सस्ते गल्ले की फुटकर दुकान है। राशन की ये दुकान जिस व्यक्ति को जारी की गई थी उस व्यक्ति का पिछले दिनों देहांत हो गया। आरोप है कि तब से दुकान पर मिट्टी का तेल नहीं वितरित किया गया। सोमवार को जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला कि दुकान पर केरोसिन का वितरण होगा। महिलाएं और किशोर केरोसिन लेने वहां पहुंचे। महिलाओं ने बताया एजेंसी पर तेल नहीं दिया गया, बल्कि महिलाओं को सिरोधन रोड की एजेंसी पर भेज दिया गया। वहां भी केरोसिन तेल नहीं मिलने पर उन्होंने प्रदर्शन किया। फोन पर आपूर्ति अधिकारी की ओर से आश्वासन मिलने पर महिलाएं शांत हुईं। प्रदर्शन में इकराम, अजीज, महेंद्र, चांद, मकबूल, राजेंद्र रमेश, इंतजार असलम आदि मौजूद रहे।