{"_id":"110-22475","slug":"Bulandshahr-22475-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा जंक्शन: पूछताछ केंद्र हुआ हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा जंक्शन: पूछताछ केंद्र हुआ हाईटेक
Bulandshahr
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। अब आपको जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का वेटिंग रूम में और प्लेटफार्म पर खड़े होकर इंतजार नही करना होगा। टच स्क्रीन सिस्टम के बाद अब रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र को और हाईटेक बना दिया गया है। केंद्र के कंप्यूटर में ऐसा साफ्टवेयर लगाया गया है जो ट्रेन का नंबर फीड करने पर एंटर बटन दबाते ही आपको ट्रेन की लोकेशन बताएगा।
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन अधीक्षक भरत राम ने बताया कि पूछताछ केंद्र के कंप्यूटर्स मे एनटीईएस नामक (नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम) साफ्टवेयर लगाया है जिसमें ट्रेन नंबर फीड कर एंटर बटन दबाने पर पता चल जाएगा कि जिस ट्रेन में यात्री को सफर करना वो इस वक्त कहां पहुंची है। इसके लिए यात्रियों को पूछताछ केंद्र के क्लर्क को ट्रेन नंबर बताना होगा और सेकेंड्स में यात्री को ट्रेन की लोकेशन जानकारी मिल जाएगी।