फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फांसी पर लटका मिला गर्भवती का शव

फांसी पर लटका मिला गर्भवती का शव

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के मंडावरा में रहस्यमय हालात में एक गर्भवती फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ने महिला की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के पति को पुलिस के सुपुर्द कर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्याना के गांव वैरा निवासी गंगादास ने पुत्री प्रभा की शादी 26 जून-2012 को मंडावरा निवासी युवक से की थी। उनका आरोप है कि विवाह के बाद प्रभा का पति दो लाख रुपये और एक मोटर साइकिल की मांग कर रहा था। इसलिए उसे हमेशा प्रताड़ित करता रहता था। आखिरकार उन्होंने बाइक की व्यवस्था कर दी, लेकिन वह दो लाख रुपये की मांग पर अड़ गया। इसी को लेकर कई बार प्रभा के पीटा गया। शनिवार की रात दो लाख रुपये के लिए प्रभा का अपने पति से विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसके पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और साड़ी से शव को लटका दिया। लोगों की सूचना पर वे गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आरोपी पति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed