{"_id":"110-22438","slug":"Bulandshahr-22438-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ पर बवाल, 6 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ पर बवाल, 6 लोग जख्मी
Bulandshahr
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। हसनगढ़ गांव में शनिवार शाम युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। दबंगों ने छत पर चढ़कर महिलाओं पर पथराव किया। पथराव में 6 लोग घायल हो गए। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष ने देहात थाने में तहरीर दी है।
हसनगढ़ गांव में शनिवार शाम गांव का ही एक दबंग युवती को फोन देने पहुंच गया। युवती ने सेलफोन फेंकते हुए विरोध जताया तो युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बीच युवती के भाई ने पहुंच कर दबंग से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का विवाद जब दबंगों के घर पहुंचा तो एक परिवार के कई लोग युवती के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। जब महिलाएं घरों में दुबकीं तो दबंगों ने युवती के घर की छत पर चढ़कर एक घंटे तक पथराव कर किया। इसके चलते चार महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हो गए। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों में सोनवती, मिथलेश, कल्पना, सावित्री, अंकित, राजेश शामिल हैं।