{"_id":"110-22414","slug":"Bulandshahr-22414-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने जान दी
Bulandshahr
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। दनकौर रोड स्थित एक कालोनी में शनिवार को पत्नी के शराब पीने से रोकने पर एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
दनकौर रोड स्थित कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि शराब पीने को लेकर दंपति में कहासुनी हो गई। इसी बीच नाराज पति ने कमरे में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसके मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। पति के चीखने चिल्लाने पर पत्नी कमरे में पहुंची तो पति की हालत देखकर होश उड़ गए। पत्नी के शोर मचाने पर लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। मोहल्ले के लोग पति को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया।