{"_id":"110-22402","slug":"Bulandshahr-22402-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता बीसीए छात्रा का कोर्ट में हुआ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप पीड़िता बीसीए छात्रा का कोर्ट में हुआ बयान
Bulandshahr
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष पर रेप का आरोप लगाने वाली बीसीए की छात्रा को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पीड़िता के न्यायाधीश ने बयान लिए और आईओ को पीड़िता को सुपुर्दगी में देने का आदेश दिया। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है।
शिकारपुर क्षेत्र निवासी बीसीए की छात्रा ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर रालोद छात्रसभा का जिलाध्यक्ष तसलीम अहमद उसका यौन शोषण करता रहा। दो दिन पहले आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और अपहरण कर लिया। पीड़िता का आरोप था कि तसलीम के चाचा ने चाकू से वार कर उसके हाथ की नस काटकर हत्या की कोशिश की। पुलिस ने दोनों चाचा भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी तसलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसका चाचा अभी तक फरार है। पुलिस ने शनिवार दोपहर पीड़िता को कोर्ट में बयान कराए। पुलिस ने पीड़ितों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कपड़े और स्लाइड जांच को भेजे
कोतवाली पुलिस का कहना है कि छात्रा की प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर स्लाइड और पीड़िता के कपड़े जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने पर ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ दिए बयान
पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी उनके पास है और वह आरोपियों को सबक सिखाने पर अड़ी है। कोर्ट में उनकी बेटी ने आरोपियों के खिलाफ बयान दिए हैं। वह आरोपियोें को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील
पीड़िता के पिता ने शनिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी तसलीम के चाचा शकील के खिलाफ पीड़िता की हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की है। उनका आरोप है कि जब पीड़िता ने तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो शकील ने चाकू मारकर उसकी हत्या की कोशिश की। वार रोकने की कोशिश में पीड़िता के हाथ की नस कट गई।