{"_id":"110-22371","slug":"Bulandshahr-22371-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को लगेगा मतदाता पंजीकरण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को लगेगा मतदाता पंजीकरण मेला
Bulandshahr
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यदि आपका पहचान पत्र नहीं बना, बनने के बाद उसमें नाम या पता गलत हो गया है तो घबराएं नहीं, 18 नवंबर को डीएवी कॉलेज में मतदाता पंजीकरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नए पहचान पत्र के लिए भी आवेदन किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद एक जनवरी 2013 के आधार पर कराए जा रहे विधानसभा वोटर लिस्ट विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। इसके लिए डीएवी कालेज में एक दिवसीय मतदाता पंजीकरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम सदर संदीप कौर ने बताया कि क्षेत्र के मतदाता मेले में पहुंचकर वोटर लिस्ट का अवलोकन कर नाम या पता संशोधित कराने के लिए आवेदन करेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अच्छेलाल सिंह यादव का कहना है कि 18 नवंबर को मेल में आने वाले सभी आवेदनों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। मेला का आयोजन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा।
मतदाताओं को कर रहे जागरूक
बुलंदशहर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आईपी कॉलेज के स्टूडेंट्स विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान में कैंडल मार्च, रैली, मैराथन दौड़, गीत प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता कर मतदाता को पहचान पत्र बनवाने के लिए जोर दिया जा रहा है।