{"_id":"110-22345","slug":"Bulandshahr-22345-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरी चैंपियंस ट्रॉफीः बढ़ेगा क्रिकेट का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरी चैंपियंस ट्रॉफीः बढ़ेगा क्रिकेट का रोमांच
Bulandshahr
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
5 से 20 दिसंबर तक यमुनापुरम स्टेडियम में होगा मुकाबला
बुलंदशहर। आईपीएल की तरह जनपद में चौका छक्का लगाने वाले खिलाड़ी की बोली लगेगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेट टीम को अगले राउंड में जगह दी जाएगी।
हैरी चैंपियंस ट्रॉफी-2012 का आयोजन 5 से 20 दिसंबर तक यमुनापुरम स्टेडियम में होगा। इससे पहले दिल्ली में दो दिसंबर को ऑक्शन में मैजिक प्वाइंट की बोली लगाकर खिलाड़ियों का चयन होगा। मैच 40 ओवर्स का होगा और खिलाड़ी सफेद ड्रेस पहनकर मैदान में खेलेंगे। हैरी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आठ टीम सलेक्ट की गई हैं। जिसमें पीएसजी-स्ट्राइकर, ईटीएल-शॉकर, कॉमेट पेसर्स, नोवा वारियर्स, टाइटन-थंडर, ब्लैक होल राइर्ड्स, यूएफओ बाउंसर और बीबीटी चैलेंजर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के संयोजक केशव खत्री ने बताय कि प्रतियोगिता का आयोजन पांच दिसंबर से बीस दिसंबर को यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रत्येक एक दिवसीय मैच 40 ओवर्स का होगा। एक दिन में एक मैच खेला जाएगा। ऑक्शन में अच्छे खिलाड़ी को प्वाइंट के आधार पर चयन कर टीम में जगह दी जाएगी। फाइनल मैच विजेता टीम को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे।