फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लो हो गया मिलों के चालू करने का ऐलान

लो हो गया मिलों के चालू करने का ऐलान

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। भारतीय किसान यूनियन के कड़े तेवर और राष्ट्रीय लोकदल की धमकी के बाद जिले की चारों शुगर मिलों के चालू करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अनूपशहर आज और साबितगढ़ मिल में 19 से पेराई शुरू होगी।
विज्ञापन

शुगर मिल अक्सर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर में चालू हो जाती हैं। यह समय किसानों को भी अनुकूल लगता है। नवंबर में खेत खाली होने पर किसान गेहूं की बुआई कर लेते हैं। लेकिन अभी तक मिलें चालू नहीं हुईं। मिल प्रबंधन लगातार कम रिकवरी आने की आशंका जताकर मिलों का संचालन लेट करता जा रहा था। मेरठ में टोल प्लाजा पर किसानों के आंदोलन स्थल से जल्द मिलों की घेराबंदी करने और जबरन चलवाने के ऐलान के साथ रालोद के मिलों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की धमकी के बाद शासन ने सभी कमिश्नर और डीएम से जल्द मिलों को चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

किसान रामेश्वर, अजित और नरेश सिंह का कहना है कि अभी भी गेहूं बोने में काफी देर हो गई। छोटी जोत के किसानों को ज्यादा परेशानी है। उनकी मांग है कि जल्द कम से कम 350 रुपये कुंतल गन्ना मूल्य घोषित किया जाए और मिल चालू होते ही पर्चियों पर उस मूल्य को डाला जाए। वरना किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो मूल्य सरकार तय करेगी वह मिलेगा
मिलों के संचालन की तिथि तय कर दी गई है। सरकार जो भी मूल्य तय करेगी उसी के मुताबिक भुगतान किसानों को करा दिया जाएगा। किसान हित का ख्याल रखा जाएगा।
- डीएस चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी
350 रुपये न मिला तो आंदोलन होगा
किसानों की लड़ाई रालोद लड़ेगा। गन्ना मूल्य 350 रुपये कुंतल का जो वादा सपा ने चुनाव में किया था उसे दिलाना चाहिए। नहीं तो उनकी पार्टी आंदोलन करने को मजबूर होगी।
- मौदूद अली, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed