{"_id":"110-22312","slug":"Bulandshahr-22312-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने महिला को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स ने महिला को गोली मारी, घायल
Bulandshahr
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। सिकंदराबाद रोड पर पीले बंबे के पास मंगलवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस वारदात को जमीनी रंजिश से जोड़कर पड़ताल कर रही है।
खुर्जा जंक्शन निवासी रमावती (45) मंगलवार शाम खुर्जा दवा लेने आई थीं। नगर में दवा नहीं मिलने पर महिला किसी वैद्य से दवा लेने के लिए सिकंदराबाद रोड की ओर जा रही थीं। जैसी ही रमावती पीले बंबे के पास पहुंचीं बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से उनकी सीने में गोली मार दी। महिला को मरा जान हमलावर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब आधा घंटे तक महिला घटनास्थल पर तड़पती रही। बाद में मजबूर होकर उन्हें महिला को अस्पताल पहुंचाना पड़ा। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने महिला को नोएडा के अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ श्री प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि पुलिस घटना को जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है। जांच चल रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।