फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पटाखे की चिंगारी ने मचाई तबाही

पटाखे की चिंगारी ने मचाई तबाही

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। काजीवाड़ा में जीटी रोड के पास पटाखे की चिंगारी से फर्नीचर का कारखाना जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि 15 लाख का फर्नीचर देखते ही देखते जल गया। कारखाने के मालिक ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

काजीवाड़ा निवासी आसिफ सैफी पुत्र अलीमुद्दीन की जीटी रोड के पास फर्नीचर का कारखाना है।
आसिफ फर्नीचर के फुटकर विक्रेता के अलावा आर्डर पर भी फर्नीचर तैयार करते हैं। दीपावली की रात करीब 2:30 बजे आतिशबाजी की चिंगारी से कारखाने में भीषण आग लग गई। देर रात गश्त कर रहे पुलिस वालों ने व्यापारी और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद बुलंदशहर और सिकंदराबाद से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। जब तक दमकल कर्मी आग बुझाते फैक्ट्री के अंदर रखा फर्नीचर राख हो चुका था। आग इतनी भीषण थी कि टीन शेड और लोहे के गेट जमीन पर गिर पड़े। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


घर और फसल खाक
बुलंदशहर। दिवाली की रात कई स्थानों पर आग ने कहर बरपाया। पटाखे की चिंगारी ने एक घर और गन्ने के खेत को जलाकर राख कर दिया। लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के देवीपुरा चार खंभा के पास रहने वाले जितेंद्र गिरी के मकान मेें पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। इससे परिवार और मोहल्ले में कोहराम मच गया। लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और बीस मिनट बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। उधर, कोतवाली देहात के गांव जसरावली में किसान देवेंद्र के बारह बीघा गन्ने के खेत में मंगलवार रात साढ़े नौ बजे जलता हुआ राकेट घुस गया। इससे खेत में आग लग गई। ग्रामीण खेत में लगी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। लगभग पौन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, लेकिन तक खेत में खड़ी पांच बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed