{"_id":"110-22259","slug":"Bulandshahr-22259-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही का बेटा अवैध शराब के साथ बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही का बेटा अवैध शराब के साथ बंदी
Bulandshahr
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद/ककोड़। ककोड़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते दो लोगों को दबोचा है। इसमें से एक यूपी पुलिस में तैनात सिपाही का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की 12 पेटी शराब और ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है।
नगला केसरी गेट के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को रुकने का इशारा किया, चालक ने स्पीड बढ़ा दी। कुछ दूर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर ट्रैक्टर में हरियाणा ब्रांड की 12 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम सोनू पुत्र विजयपाल, नवीन पुत्र भगवान सिंह बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक नवीन के पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।