{"_id":"110-22218","slug":"Bulandshahr-22218-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सौ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सौ पर रिपोर्ट दर्ज
Bulandshahr
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष अतुल त्यागी समेत 32 नामजद और 68 अज्ञात छात्रों के खिलाफ पुलिस ने बवाल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने बदले की भावना से कार्रवाई की है। मामला है कि छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद छात्र जुलूस निकाल रहे थे, तब छात्रों और पुलिस में झड़प हुई थी और पुलिस ने लाठी चार्ज की थी। एनआरईसी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद अध्यक्ष अतुल त्यागी और विजेता प्रत्याशियों को पुलिस घर छोड़ आई थी, लेकिन समर्थक छात्र जुलूस निकालने लगे। इसी बीच जेवर अड्डा और कोतवाली गेट पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई थीं। सीओ श्रीप्रकाश द्विवेदी ने छात्रों से माफी मांग कर हंगामा शांत कराया था। अब शनिवार को पुलिस ने छात्रों के खिलाफ बवाल करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज की है। इससे एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का का कहना है कि पुलिस कार्रवाई बदलने की भावना से की गई है। आरोपियों में छात्र संघ अध्यक्ष अतुल त्यागी, राजीव त्यागी, विक्रंात भारद्धाज, अरुण कुमार, हीरामणि, सीटू लाला, संजीव, तुषार, धर्मेंद्र्र, समीर, बंटी, आशीष, भालू, अमन आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन