{"_id":"110-21884","slug":"Bulandshahr-21884-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन-ईओ गायब, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन-ईओ गायब, हंगामा
Bulandshahr
Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में विकास के प्रस्तावों को नहीं मिली हरी झंडी
बुलंदशहर। नगर पालिका बोर्ड बैठक की फिर रस्मअदायगी हो गई। बुधवार को हुई बैठक में विकास कार्यों के प्रस्तावों को हरी झंडी नहीं मिल सकी। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार गुप्त और चेयरपर्सन के न पहुंचने पर जमकर हंगामा किया। बैठक के तय समय के आधा घंटे बाद सभासदों ने सर्वसहमति से वार्ड 18 के सभासद वैद्यराज शर्मा को अध्यक्ष बनाकर बोर्ड की बैठक शुरू की। बैठक में ईओ को हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने सफाई ठेका प्रणाली का विरोध कर प्रदर्शन किया।
पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार शाम चार बजे पालिका हॉल में आयोजित हुई। इसके लिए सभी सभासदों को एजेंडा भेजा गया था। बैठक में करीब 43.65 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी मिलनी थी।
बुधवार शाम चार बजे तक बैठक में न तो चेयरपर्सन पिंकी गर्ग पहुंची और न ही ईओ अरुण कुमार गुप्त पहुंचे। कार्यवाहक ईओ का चार्ज टीएस विपिन कुलदीप पर था। इसको लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
वार्ड 30 के सभासद नाफे अंसारी ने कहा कि पिछली बोर्ड की बैठक में भी कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ और इस बार भी बोर्ड की बैठक परवान नहीं चढ़ी। सभासद कमलकांत शर्मा ने बताया कि पालिका ईओ की मनमानी के कारण सभासदों ने बहुमत के साथ यह निर्णय लिया है कि बोर्ड की बैठक कराई जाए। सभासद वैद्यराज शर्मा को बैठक का अध्यक्ष नियुक्त किया। शर्मा ने बताया कि बैठक में बोर्ड के मेंबरों की बात को सुनकर उस पर सहमति मिलने के बाद ईओ को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
47 मिनट देरी से पहुंचीं चेयरपर्सन
बैठक शाम चार बजे प्रस्तावित थी। लेकिन 4:40 मिनट तक बैठक में न तो चेयरपर्सन पिंकी गर्ग पहुंची और न ही ईओ अरुण कुमार गुप्त पहुंचे। ठीक 4: 47 बजे पर चेयरपर्सन पहुंची। चेयरपर्सन पिंकी गर्ग ने बताया कि उनके देरी से आने का कारण हंगामा था। ईओ की तबीयत खराब है और इसकी सूचना लिखित में मिल गई है।