फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 4 बंदी

पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, 4 बंदी

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद/ककोड़। गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन तमंचे, छह कारतूस और दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बदमाश बड़ी वारदात के फिराक में थे।
विज्ञापन

सोमवार देर रात ककोड़ पुलिस गश्त कर रही थी। सलेमपुर जाट के पास चार युवक पुलिस को देखकर इधर-उधर खिसकने लगे। पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। बाद में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राजू निवासी महेंदीपुर, ओमबीर निवासी झप्पा, सौदान निवासी डूढेरा और बिजेंद्र निवासी कालीगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशोें के कब्जे से तीन तमंचे, छह कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक राजू पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed