{"_id":"16251","slug":"Bulandshahr-16251-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए किसान, प्राधिकरण का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए किसान, प्राधिकरण का काम रोका
Bulandshahr
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रबूपुरा (सिकंदराबाद)। किसानों ने रविवार को रुस्तमपुर-रोनेजा के पास ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की साइट पर निर्माण कार्य रुकवा कर कंस्ट्रक्शन एजेंसी की लेबर और प्राधिकरण के कर्मचारियों को दौड़ा दिया। गुस्साए किसानों ने एजेंसी और प्राधिकरण को कोर्ट का फैसला आने तक साइट से दूर रहने की चेतावनी दी।
रोनेजा-रुस्तमपुर के पास प्राधिकरण सड़क और नाला निर्माण के अलावा जमीन का समतलीकरण करवा रहा है। पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई गांवों के किसानों की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि एक्वायर की थी। भूमि अधिग्रहण का मामला फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद साइट पर एजेंसी ने निर्माण बंद नहीं कराया है। इसके विरोध में रविवार को रोनेजा, रुस्तमपुर, खेड़ा और मिर्जापुर सहित करीब छह गांवों के 100 से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों और मोटरसाइकिलों से साइट पर पहुंचे और तत्काल निर्माण कार्य बंद करवा दिया। किसानों ने साइट पर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियोें को वहां से भगा दिया।
किसानों के आने से साइट पर अफरातफरी और भगदड़ मच गई। किसानों का कहना है कि जब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है निर्माण कार्य कराना न्याय संगत नहीं है। सुरेश सिंह, शीशपाल सिंह, खचेड़ा सिंह, कमल सिंह, मान सिंह, मुकुट सिंह, संजय सिंह, विकास, वासुदेव, संतोष, कमल और रघुराज मौजूद रहे।