{"_id":"16248","slug":"Bulandshahr-16248-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी बिन तड़पे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी बिन तड़पे लोग
Bulandshahr
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। आंधी ने एक ही झटके में जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। शनिवार शाम आंधी के बाद शहर की पूरी रात बिजली ठप रही। दूसरे दिन रविवार दोपहर बाद बिजली के दर्शन हुए। लगातार 16 घंटे बिन बिजली के गर्मी से परेशान लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
शनिवार शाम आई आंधी के कारण चांदपुर बिजली घर से जा रही लाइन के तार टूट गए। इसके चलते शहर के यमुनापुर, हरिइंक्लेव, गांव अकबरपुर, कमालपुर, नैथला, सुनैहरा आदि कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों रात जागते हुए बीती। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को हुई। गर्मी से परेशान होकर लोग घरों के बाहर टहलते रहे। दूसरे दिन रविवार दोपहर बाद सप्लाई सुचारु हुई। यमुनापुरम निवासी ओपी सिंह ने बताया कि रातभर बिजली का इंतजार करते रहे। हरिइंक्लेव निवासी मनोज ने बताया कि बिजली न रहने के कारण नलों में पानी नहीं आया। ऐसे में पूरे दिन पानी की दिक्कत रही।
अधीक्षण अभियंता सीएल गुप्ता ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह फाल्ट आ गए थे।
नरौरा और हरदुआ गंज की ट्रांसमिशन में खराबी
खुर्जा। आंधी के कारण नरौरा और हरदुआ गंज की ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट से बुलंदशहर, गाजियाबाद के मुरादनगर और अलीगढ़ के कुछ हिस्से की विद्युत आपूर्ति ढाई घंटे गुल हो गई। इससे पावर कारपोरेशन के अफसरों में भी हड़कंप मचा रहा। धरपा सब स्टेशन पर नरौरा से आने वाली दो लाइनों और हरदुआ गंज (अलीगढ़) को जाने वाली दो लाइनों में शनिवार रात आठ बजे आंधी के कारण ब्रेक डाउन हो गया। इससे बुलंदशहर, गाजियाबाद के मुरादनगर और अलीगढ़ के कुछ हिस्से की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उधर, लाइन टूट जाने के कारण आधी पॉटरी नगरी में रात भर बिजली गुल रही। एक्सईएन डी. यादवेंदु ने बताया कि कई स्थानों पर लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में 10 घंटे बिजली कटी
सिकंदराबाद। शहर में मंगलवार को 10 घंटा बिजली कटौती से हाहाकार मच गया। रात में कटौती का ग्राफ बढ़ने से उपभोक्ता गर्मी में बिलबिला गए। ऐसे में कई बस्तियों में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई। रविवार को क्षेत्र में करीब 10 घंटा बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं का पारा हाई हो गया। सुबह 10:30 बजे गुल हुई बिजली ने शाम चार दर्शन दिए और 10 मिनट बाद फिर से बत्ती गुल हो गई। इसके बाद छह बजे बिजली आपूर्ति की गई। रात में तीन घंटा बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं की फजीहत हो गई। लोगों हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। बिजली कटौती से उद्योग धंधे भी प्रभावित हुए। एसडीओ एमएल गुप्ता ने बताया इमरजेंसी रोस्टिंग बिजली कटौती की गई। व्यवस्था में जल्द ही सुधार होगा।
बूंदाबांदी से लुढ़का पारा
बुलंदशहर। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से रविवार को पारा 2.4 डिग्री लुढ़क कर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। इससे चिलचिलाती धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शनिवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जिले में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
नरौरा में भी िबजली गुल
नरौरा। शनिवार शाम आई आंधी के कारण रातभर पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही। रविवार को नगर के कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। दोपहर में पानी की सप्लाई भी नहीं होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।