फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बस और बाइक भिड़ी, एक की मौत

बस और बाइक भिड़ी, एक की मौत

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुलंदशहर चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बस चालक बस लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दिल्ली के संगम विहार निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र हरेंद्र, महिला रेखा पत्नी मनोज और पांच वर्षीय बेटी के साथ बाइक से शिकारपुर की ओर जा रहा था। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर गांव धतूरी के पास सामने से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अंकित को चिकित्सक ों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, दुर्र्घटना में घायल लोगों को देखने के लिए विधायक मुकेश शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को दिशा-निर्देश किए।
विज्ञापन



बस का इमरजेंसी ब्रेक लगाने से 26 मुसाफिर जख्मी
सिकंदराबाद। तेज रफ्तार रोडवेज बस में इमरजेंसी ब्रेक लगने से शनिवार की रात बस सवार 26 मुसाफिर जख्मी हो गए। ऐसे में बस की कई सीटें उखड़ गई और शीशे चकनाचूर हो गए। इस दौरान बस में सवार दो यात्रियों ने चालक को धुन दिया।गाजियाबाद से बुलंदशहर की ओर जा रही साहिबाबाद डिपो की बस शनिवार रात बिलसूरी के पास पहुंची। इसी दौरान ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद बस में बैठे यात्री सीटों से दूर जा गिरे। हादसे में सचिन पुत्र उमेश निवासी बुलंदशहर, राजकुमार पुत्र किशन भूड़ बुलंदशहर, इमरान पुत्र वाहिद निवासी ऊपरकोट बुलंदशहर, विवेक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी चौक बाजार बुलंदशहर सहित करीब 26 मुसाफिर जख्मी हो गए हैं। वहीं, 14 यात्रियों के मामूली चोट आई हैं, जबकि बाकी का इलाज जारी है। उधर, हादसे के बाद बस में सवार दो युवकों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पीट दिया। युवकों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed