{"_id":"16232","slug":"Bulandshahr-16232-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स-डेः संगीत पर थिरकीं मम्मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स-डेः संगीत पर थिरकीं मम्मियां
Bulandshahr
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मदर्स-डे रविवार को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ उनकी मम्मियां भी जमकर झूमीं। मौका था संतोष इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मदर्स डे पर रंगारंग कार्यक्रम का। इसमें बच्चों की मम्मी के लिए आयोजित नृत्य स्पर्धा में भावना गर्ग अव्वल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन प्रशांत गर्ग ने दीप जलाकर किया। स्पर्धा में 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल की मानसी सिंघल और स्वाति गौड़ ने नतीजा घोषित किया। इसमें भावना गर्ग प्रथम रही। जबकि सुमाइला ताहिर द्वितीय और योगिता गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल के संस्थापक डॉ. एसके गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन टीचर मिताली, नैंसी और श्वेता गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
केक काटकर मनाया जश्न
मैथेडिस्ट एपिस्कोपल चर्च इन सदर्न एशिया के तत्वावधान में बच्चों ने मदर्स-डे धूमधाम से मनाया। बच्चों ने प्रार्थना के बाद केक काटकर मां के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने केक काटा। चर्च संचालक एम लारेंस, कविता लारेंस, राजेन्द्र, रोशनी कुमार, राहुल, दिनेश साहिल, आस्टिन लारेन्स, ममता साहिल, भरत सिंह, कुसुमलता, अनिल एस लाल, सोहनलाल, सिद्धार्थ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
योग का प्रशिक्षण दिया
बुलंदशहर/बुगरासी। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से रविवार को राजे बाबू पार्क में योग शिविर के बाद संस्था की ओर से मदर्स-डे मनाया गया। शिविर में तहसील प्रभारी सुनील कुमार शर्मा और राजकुमार शर्मा ने योग-प्राणायाम सिखाया। मां के आदर्श को प्रदर्शित करते भजन, कविता प्रस्तुत की गईं। शिविर में शाहिदा, साबिया, सुनीता कौशिक, सोमेश्वरी, रेनु अग्रवाल, नीलम सक्सैना, माया, रजनी गुप्ता, अंजू शर्मा, सुशीला यादव, अनीता, राजेंद्र प्रसाद, एससी माहेश्वरी आदि रहे। वहीं, बुगरासी में बच्चों ने मां को गिफ्ट भेंट कर रविवार को मदर्स-डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने मां को सर्वप्रथम गुरु की संज्ञा दी। बच्चे आंशू, वंश, तुषार, टूसी ने मां को गिफ्ट भेंट किए।