फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अफसोस ! 60 फीसदी बेरोजगार ही रह जाएंगे

अफसोस ! 60 फीसदी बेरोजगार ही रह जाएंगे

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगार भत्ते का मामला: शासन की नई गाइड लाइंस के अनुरूप आवेदनों की स्क्रूटनी
विज्ञापन


d अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेरोजगार भत्ते की आस में पंजीकरण कराने के लिए लाठियां खाने के बावजूद जिले के हजारों बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया । शासन की ओर से जारी गाइड लाइंस के बाद जिले में करीब 60 फीसदी लोग बेरोजगारी भत्ते की पात्रता के दायरे से बाहर हो जाएंगे। शासन के निर्देश पर जिला सेवायोजन विभाग अब नए सिरे से स्क्रूटनी में जुट गया है।
सूबे में सपा सरकार के गठन के बाद बेरोजगार भत्ता मिलने की उम्मीद में जिला सेवायोजन कार्यालय पर पंजीकरण कराने वालों की लंबी लाइन लग गई थी। जिले में पंजीकरण का काम 12 मार्च से शुरू हुआ और करीब डेढ़ माह तक चला। इस दौरान करीब 32 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया। पूर्व में सरकार की ओर से 35 साल से 45 साल तक के लोगों को भत्ता दिया जाने की मंशा के बाद जिला सेवायोजन कार्यालय ने इस आयु वर्ग के लोगों की स्क्रूटनी की। अब नई गाइड लाइंस जारी होने पर केवल 15 मार्च तक पंजीकरण करा चुके 30 से 40 साल के बेरोजगारों को ही भत्ता वितरण करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में जिले में 60 फीसदी से ज्यादा लोग बेरोजगार भत्ते की पात्रता से बाहर हो जाएंगे। जिले में 12 मार्च से 15 मार्च तक हुए पंजीकरण की संख्या 8 से 10 हजार के बीच रही है। ऐसे में इन्हीं में से पात्रता के लिए बेरोजगारों को चुना जाएगा।
विज्ञापन


अब नई गाइड लाइंस के मुताबिक बेरोजगार युवक-युवतियों के पंजीकरण फार्म की स्क्रूटनी का काम शुरू कर दिया गया है। फार्म की छंटनी करने में तीन-चार दिन का वक्त लगेगा। मंगलवार तक यह काम पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएन शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed