{"_id":"16189","slug":"Bulandshahr-16189-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलावठी में हटवाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलावठी में हटवाया गया अतिक्रमण
Bulandshahr
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। शुक्रवार को एसडीएम सदर रामभरत तिवारी एवं सीओ शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया गया उधर, व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए और मोहलत देने के लिए अफसरों से अनुरोध किया।
शुक्रवार की प्रात: एसडीएम, सीओ, पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह, गुलावठी एवं अगौता के थानाध्यक्षों के साथ पुलिस के साथ जीटी रोड एवं सिकंदराबाद रोड से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ दल ने जेसीबी द्वारा स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिग्स, टिन शेड, खोखे ध्वस्त कर दिए। अभियान के दौरान जहां पीस पार्टी के जिला महासचिव शेर मोहम्मद मेवाती ने सड़क के दोनों ओर पड़े बिल्डिंग मेटेरियलस को हटाने की मांग की। वहीं, व्यापारी नेता रमेश चंद जैन, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप मोदी, शैलेश सिंह तेवतिया, किराना ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशंचद सिंहल ने एसडीएम से मांग की कि व्यापारियों को स्वयं हटाने के लिए दो दिन की ओर मोहलत दी जाए। एसडीएम ने कहा कि सैदपुर रोड पर 15 मई के बाद अभियान चलाया जाएगा। इससे पूर्व व्यापारी स्वयं अतिक्रमण को हटा लें। परंतु जीटी रोड पर अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान कई स्थानों पर पालिकाकर्मियों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई।