{"_id":"16097","slug":"Bulandshahr-16097-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोताखोरों ने छह को डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोताखोरों ने छह को डूबने से बचाया
Bulandshahr
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नरौरा। राजघाट में गंगा स्नान को आए परिवार के छह सदस्य गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद गोताखोरों एवं नाविकों ने उन्हें बचा लिया।
राजघाट में मंगलवार को फरीदाबाद निवासी सीयाराम का परिवार गंगा स्नान का आया था। करीब 11 बजे परिवार के सदस्य गंगा में स्नान करने लगे। इस बीच परिवार के दो किशोर गहरे पानी में चले गए। जिन्हें बचाने के प्रयास में एक के बाद सभी लोग गहरे पानी में डूबने लगे। यह देखते ही गंगातट पर शोर मच गया। गोताखोर पुलिस के साथ घाट मौजूद थे। गोताखोरों ने लोगों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोर और नाविकों ने दिनेश कुमार, सुभाष, जगवीरी, गुड्डी, मोनू और विष्णु निवासी नेहरू कालोनी थाना पांच नंबर, फरीदाबाद को बचा लिया।