{"_id":"16048","slug":"Bulandshahr-16048-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस शुल्क लगाने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस शुल्क लगाने पर भड़के
Bulandshahr
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। जहांगीरपुर के प्राइवेट चिकित्सकों ने सोमवार को नगर पंचायत के लगाए गये लाइसेंस शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया और एसडीएम से इस बारे में विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि नगर पंचायतने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर यह शुल्क लगाया है। एसडीएम ने जांच कराने के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और इस मामले में ईओ को लाइसेंस शुल्क फाइल के साथ तलब किया है। जहांगीरपुर के प्राइवेट चिकित्सकों और व्यापरियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर जेवर के एसडीएम से मुलाकात कर नगर पंचायत जहांगीरपुर के लगाये गये लाइसेंस शुल्क के विरोध में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि न्याय पंचायत प्रशासन ने लाइसेंस शुल्क लागू करने से पहले ऐसे अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराए जो स्थानीय स्तर पर नहीं मिलते। इसके कारण आपत्ति दर्ज हुए बिना पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों और चिकित्सकों पर 4000 से 5000 रुपये सालाना लाइसेंस शुल्क लागू कर ठेका उठा दिया।
चिकित्सकों और व्यापारियों की शिकायत पर एसडीएम सतीश पाल सिंह ने ईओ जहांगीरपुर को फाइल समेत तलब किया है।
आरोप है कि बिना बोर्ड की मंजूरी के केवल जंहागीरपुर नगर पंचायत में लाइसेंस शुल्क लागू किया गया है। आरोप है कि ईओ के पास दो और नगर पंचायत का चार्ज होने के बाद भी वहां लाइसेंस शुल्क लागू नहीं हुआ है। एसडीएम ने चिकित्सकों और व्यापारियों को जांच के बाद कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है। ईओ अभिषेक कुमार से मामले पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहंी हो सका।