{"_id":"15997","slug":"Bulandshahr-15997-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए त्राहि-त्राहि
Bulandshahr
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। गर्मी के साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी सप्लाई के दावे फुस्स हो गए। शहर की आधा दर्जन से ज्यादा कालोनियों में पानी किल्लत शुरू हो गई है। ऊपर कोट से सटे इलाकों में लोगों के घरों तक सप्लाई नहीं पहुंच रही है। सुबह से ही हैंडपंपों पर लंबी लाइन लग रही है। न तो नगर पालिका गंभीर है और न ही प्रशासन। पानी के लिए लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। नगर पालिका के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शहर के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सुबह 4 से 8 बजे तक बिजली की कटौती होती है। इसके कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। बिजली आने के बाद भी लोगों के घरों में पानी नसीब नहीं हो रहा है। हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है।
ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई की जा रही है। रात के समय ऊपर कोट स्थित वाटर टैंक को भरा जाता है। इसके बाद घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। फिलहाल पानी की किल्लत की जानकारी नहीं मिली है।
- ओंकार अरोरा, सहायक अभियंता नगर पालिका
विज्ञापन
ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई की जा रही है। रात के समय ऊपर कोट स्थित वाटर टैंक को भरा जाता है। इसके बाद घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। फिलहाल पानी की किल्लत की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
- ओंकार अरोरा, सहायक अभियंता नगर पालिका