{"_id":"15966","slug":"Bulandshahr-15966-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को छापे में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को छापे में मिलीं खामियां
Bulandshahr
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। शिक्षा व्यवस्था और सच्चाई का सच जानने के लिए शुक्रवार को बीएसए ने रामपुर परिषदीय विद्यालयों में छापा मारा और कई खामियां पकड़ी। हालांकि इस दौरान स्कूल परिसर से मवेशी गायब मिले और तमाम स्टाफ मौजूद रहा। बीएसए ने उपस्थिति रजिस्टर और प्रश्नपत्रों की चेकिंग भी की।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सिकंदराबाद में रामपुरा परिषदीय विद्यालय नंबर 2, 6 और सात में निरीक्षण किया था। एसडीएम को स्कूल परिसर में मवेशी बंधे मिले। ट्रालियां और बग्गी भैंसों के अलावा गंदगी की अंबार मिला था। दो शिक्षक भी स्कूल से गायब थे। एसडीएम ने शिक्षकों को कड़ी हिदायत दी थी और बीएसए को घटना से अवगत कराया था। शुक्रवार सुबह करीब 10:10 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद वर्मा और डिप्टी बीएसए सुशीला व्यास आदि स्कूल में पहुंचे और व्यवस्था देखी। परिसर में आद मवेशी और कृषि सामग्री नहीं मिली। हालांकि मवेशियों के पंजों के निशान मौजूद रहे।
‘फिलहाल स्कूल को बाउंड्री के लिए फंड दिया जाएगा। ताकि स्कूल की भूमि को सुरक्षित किया जा सके। भूमि पर शिवालय का विवाद भी सुनने को मिला है। इसको भी तहसील प्रशासन की मदद से जल्द सुलझाया लिया जाएगा।’ - रमेश चंद वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर