{"_id":"15870","slug":"Bulandshahr-15870-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालियां परेशान नहीं मिल रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालियां परेशान नहीं मिल रही गैस
Bulandshahr
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर। गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से अब तक गैस सिलेंडरों का वितरण नहीं हो सका है। गैस न बंटने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
26 अप्रैल को एसडीएम गुलाब चंद ने गैस गोदाम पर छापा मारकर गैस सिलेंडरों में अनियमितता पकड़ी थी। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने एजेंसी संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की डिलीवरी नहीं हो रही है। गैस न मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गैस उपभोक्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। एसडीएम ने तहसीलदार को गैस वितरित कराने के लिए गोदाम पर भेजा। लेकिन एजेन्सी स्टाफ के न पहुंचने के कारण गैस वितरण नहीं हुआ। एसडीएम गुलाब चंद ने बताया कि एजेंसी प्रबंधक से वार्ता की गई है। बुधवार से गैस का सुचारू वितरण होगा।