{"_id":"691dfaad36a8817620052c95","slug":"950-village-organizations-formed-first-phase-of-training-begins-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143885-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 950 ग्राम संगठनों का किया गया गठन, पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 950 ग्राम संगठनों का किया गया गठन, पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 950 ग्राम संगठनों का गठन किया गया है। इन संगठनाें में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें से 150 ग्राम संगठनों से जुड़ीं महिलाओं का पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। संगठनों की महिलाओं को खाद्य, पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: सूबेदार सिंह ने बताया कि गठित 13,608 समूहों की देखभाल के लिए 950 ग्राम संगठनों का गठन किया गया है। पहले चरण में 150 ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र में इन ग्राम संगठनों की महिलाओं का खाद्य, पोषण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण जिला संदर्भदाता भारती शाक्या एवं रुपाली द्वारा दिया जा रहा है।
सूबेदार सिंह ने बताया की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक स्वास्थ्य सखी का चयन किया गया है। जो ग्राम संगठनों के देखरेख में गांव की महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करेगी ताकि समूह सदस्य बीमारी से बचे रहे और गरीबी रेखा से जल्द से जल्द बाहर आ सके। आने वाले समय में स्वास्थ्य सखी स्वस्थ एवं मजबूत समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।