{"_id":"5ce2929dbdec2207272c4988","slug":"91558352541-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीचों बीच पड़ा पाइप लोगों की परेशानी का सबब बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीचों बीच पड़ा पाइप लोगों की परेशानी का सबब बना
विज्ञापन

गुलावठी। गुलावठी में सैदपुर रोड बाजार में जल निगम द्वारा अंडरग्राउंड पाइप बिछाने के लिए कराए जा रहे कार्य में की जा रही लापरवाही के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है।
सैदपुर रोड बाजार में सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा पाइप करीब दस दिनों से पड़ा हुआ है, जिसके कारण अक्सर यहां ट्रैफिक जाम हो जाता है। रात्रि के समय विद्युत सप्लाई न होने पर उक्त पाइप से वाहन भी टकरा जाते हैं। वहीं पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर में जगह-जगह पर खुदाई की गई है, लेकिन गड्ढों को नहीं भरा गया है। जहां पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा भी हो गया है, वहां भी सड़क की उचित मरम्मत नहीं कराई गई है। नगरपालिका सभासद संजीव गोयल डिग्गू, मोहित जैन एवं दुकानदारों रविंद्र सैनी, ललित कुमार आदि का कहना है कि कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। कई जगह गड्ढ़ें खोदकर डाल दिए गए हैं। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
इस संबंध में नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह का कहना है कि जल निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य में कोताही की शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी व जल निगम के अधिशासी अधिकारी को लिखा गया है।