फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   900 LED lights will illuminate the city

900 एलईडी लाइटों से रोशन होगा शहर

Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
900 LED lights will illuminate the city
meting - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही शहर एलईडी लाइटों से रोशन होगा। इसके लिए पालिका शहरभर में 900 एलईडी लाइटें लगवाएगा। इसका प्रस्ताव शनिवार को हुई पालिका की बोर्ड बैठक पारित हो गया।

विज्ञापन


साथ ही दस करोड़ में शहर की सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। इसके अलावा जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए डेढ़ करोड़ से तीन नाले बनवाए जाएंगे। चेयरपर्सन पिंकी गर्ग की अध्यक्षता में हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कुल 11 प्रस्ताव रखे गए , जिसमें से 10 प्रस्ताव पास हो गए।
विज्ञापन


बैठक में पथप्रकाश के लिए 900 एलईडी लाइट खरीद के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई गई। वहीं नगर में 10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य के टेंडरों को स्वीकृति दी गई। डीएम रोड, साठा और आवास विकास में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से तीन नाले बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बारिश के दिनों में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा शहर के भूड़ चौराहे पर स्वच्छता द्वार का निर्माण पास कर दिया गया। बैठक में करीब 97 करोड़ का आय-व्यय बजट प्रस्ताव भी पास किया गया।


इस मौके पर एओ भोलानाथ गौतम, राजकुमार, सभासद सुखदेव शर्मा, ऋषिपाल सिंह, सुनील शर्मा, सुरेखा चौधरी, अकरम, अब्दुल नाफे अंसारी, अशोक चौधरी, योगेश गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed