{"_id":"64b41ce9c24e2a7c050a57b4","slug":"90-thousand-withdrawn-from-womans-bank-account-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-1597-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से निकाले 90 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से निकाले 90 हजार
विज्ञापन
बुलंदशहर। शातिरों ने एक महिला के बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता को ठगों ने डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी की। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़िता को ठगी का पता चल सका। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला साठा निवासी रूकमनी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका नगर के एक बैंक में खाता है। 13 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को संबंधित बैंक का मैनेजर बताते हुए उसका केवाईसी न होने के चलते एटीएम कार्ड बंद होने की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी ने महिला से उसके एटीएम कार्ड और आधार कार्ड से संबंधित जानकारी लेने के साथ-साथ ओटीपी भी पूछ लिया।
आरोपी पर विश्वास करते हुए महिला ने अपने खाते व आधार की सभी जानकारी दे दी। इसके बाद उसके बैंक खाते से तीन बार में 90,700 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़िता ने संबंधित नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ हो गया। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने साइबर टीम को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गुलावठी थाना प्रभारी का फोटो लगाकर ठगी की कोशिश
गुलावठी थाना में तैनात निरीक्षक जयकरण सिंह के नाम से एक बार फिर ठगी की कोशिश की जा रही है। अज्ञात शातिरों ने निरीक्षक का फोटो व्हाट्सएप पर लगा कर किसी से 20 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। निरीक्षक ने बताया कि पूर्व में भी शातिर ठगों ने उनका फोटो लगाकर ठगी की कोशिश की थी। उन्होंने सभी लोगों से आरोपी को पैसे न देने की अपील की है।