फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   850 sweeper city will mess 'away'

850 सफाई कर्मचारी शहर की गंदगी करेंगे ‘दूर’

Thu, 14 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
850 sweeper city will mess 'away'
गंदगी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ने शहर की सफाई व्यवस्था का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। 850 कर्मचारी एक साथ शहर की सड़कों पर उतरकर सफाई करेंगे। एडीएम ने सफाई के प्रति जागरुकता फैलाने की मंशा से स्वंयसेवी संस्थाओं को आगे लाने की योजना बनाई है। 16 जुलाई से सफाई अभियान का आगाज होगा।

विज्ञापन


बुलंदशहर नगर पालिका में तैनात 600 सफाई कर्मी और 250 कर्मी दूसरे निकायों से बुलाकर शहर को चकाचक किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त ने नगर पालिका के अफसर और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


एडीएम वित्त ने पालिका अफसरों से अपने सामने सफाई का शेड्यूल तैयार करवाया। नए शेड्यूल के हिसाब से 16 जुलाई को नगर पालिका के सभी 32 वार्डों में एक साथ सफाई कार्य शुरू होगा। नगर पालिका वार्डों को गली, मोहल्ला और कालोनी में बांटा गया है। प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी और नायक की टीम गठित की गई है। सफाई अभियान 16 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed