फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   8.50 lakhs grabbed in the name of appointment in SSC Recruitment Board

Bulandshahar News: एसएससी भर्ती बोर्ड में नियुक्ति के नाम पर 8.50 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
8.50 lakhs grabbed in the name of appointment in SSC Recruitment Board
बुलंदशहर। नगर निवासी एक युवक से एगोटा थाना क्षेत्र के गांव वसुंधरा निवासी आरोपी दंपती ने एसएससी भर्ती बोर्ड में नियुक्ति दिलाने के नाम पर 8.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी दंपती उसे हत्या की धमकी देने लगे। युवक ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने नगर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहननगर बुध निकट राममंदिर निवासी तुषार चौधरी ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। 2021 में निकली एमटीएस हवलदार (एसएससी) का उन्होंने आवेदन किया था। आवेदन के बाद पीड़ित की मुलाकात अगौता थाना क्षेत्र के गांव विसुंधरा की मढ़ैया निवासी महिला नीलम के साथ हुई थी। आरोपी महिला नीलम ने बताया था कि उसका पति नरेश उर्फ नरेंद्र एसएससी में इंस्पेक्टर लिपिक पद पर सीजीओ में कार्यरत है। उसके पति का भर्ती बोर्ड में अच्छी पकड़ है और उसका पति युवक को नियुक्ति दिला सकता है।
विज्ञापन

28 मई 2023 को आरोपी महिला के पति ने पीड़ित युवक से मुलाकात की और 10 लाख रुपये नियुक्ति कराने के नाम पर देने की बात कही। पीड़ित ने उसे साढ़े चार लाख रुपये दे दिए थे। इसके बाद 18 अक्टूबर 2022 को आरोपी फिर पीड़ित के घर पहुंचा और पांच लाख रुपये मांगे। जिस पर पीड़ित ने चार लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने जल्दी उसे नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने युवक को एक नियुक्ति पत्र दिया जो जांच करने पर फर्जी पाया गया। पीड़ित युवक ने जब आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी दंपती ने युवक को हत्या की धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed