{"_id":"5cba0b5abdec22144f419172","slug":"81555696474-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गई किशोरी व युवती का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गई किशोरी व युवती का अपहरण
विज्ञापन
शादी में गई किशोरी व युवती का अपहरण
जहांगीराबाद। एक शादी समारोह में शिरकत करने गईं नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती व उसकी नाबालिग चचेरी बहन के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों ने दो युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गत 16 अप्रैल को उसकी बेटी अपनी चचेरी बहन के संग पड़ोस में ही एक शादी समारोह में शिरकत करने गई हुई थी। शादी समारोह से काफ ी देर तक घर न आने पर चिंतित परिजनों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। काफ ी देर तक खोजबीन करने के बाद भी जब दोनों का कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस के दो नामजद युवकों नें शादी समारोह से लौट रही उसकी बेटी व भतीजी का अपहरण कर लिया है। इस बावत कोतवाली प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनो नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।