{"_id":"5c5352d6bdec224cb044de3e","slug":"81548964566-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वर्षीय किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वर्षीय किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर मिली 15 वर्षीय किशोरी
बुलंदशहर। नगर के रेलवे स्टेशन पर एक करीब 15 वर्षीय किशोरी मिली है। इस किशोरी को जीआरपी ने जिला बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है। यह किशोरी कुछ बता नहीं पा रही है। रो-रोकर उसका बुरा हाल है। वह सिर्फ एक लड़के का नंबर दे रही है। समिति ने उसे मेडिकल के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात करीब 12 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर घूम रही थी। जीआरपी ने इस किशोरी से पूछताछ की और उसे समिति के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि यह किशोरी अपना नाम रुकसार बता रही है और परिवार व पता पूछने पर रोने लगती है। उसने एक लड़के का नंबर दिया और बताया कि वह इसके साथ रह रही थी। जब दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो लड़के ने किशोरी से किसी तरह का संबंध होने से इनकार कर दिया। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों का पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह किशोरी समिति के पास सुरक्षित है।