{"_id":"5999d24f4f1c1b767e8b4864","slug":"81503253071-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद में जाम से निपटेगी पथ विक्रेता कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद में जाम से निपटेगी पथ विक्रेता कमेटी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद में जाम से निपटेगी पथ विक्रेता कमेटी
- कमेटी में पथ विक्रेताओं के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर और गणमान्य लोग होंगे शामिल
- शासन ने निकायों को दिए कमेटी गठित करने के आदेश
सिकंदराबाद। नगर में जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। समस्या से निपटने के लिए शासन ने पथ विक्रेता (ठेली पटरी लगाने वाले ) की एक कमेटी गठित करने का आदेश निकायों को दिया हैं। जो नगर में फैले अतिक्रमण, नान वेंडिंग जोन से रेहड़ी, ठेला हटवाते हुए उसकी व्यवस्था दूसरे स्थान पर करेगी।
नगर में आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। रोड के किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब खडे़ वाहन समस्या का कारण बन रहे हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने निकायों को पथ विक्रेता कमेटी गठित करने के आदेश दिए है। कमेटी में पथ विक्रेताओं के प्रतिनिधि, निकाय के अफसर, डीएम, एसएसपी द्वारा नामित सदस्य, नगर के गणमान्य लोग ,अल्पसंख्यक, एससी,एसटी के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी नगर में अतिक्रमण, रोड के किनारे रेहड़ी, ठेली आदि को हटवाकर उसकी व्यवस्था दूसरे स्थान पर करेगी। जिससे उनके रोजगार पर भी प्रभाव न पड़े और जाम की समस्या से नगरवासियों को राहत मिल सके।
शासन के आदेश पर कमेटी गठित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कमेटी का गठन कर नगरीय क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या ेकिया जाएगा।