{"_id":"5cba0dc3bdec2214065a7464","slug":"71555697091-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार किसानों की कर्जमाफी बैंकों में फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार किसानों की कर्जमाफी बैंकों में फंसी
विज्ञापन
तीन हजार किसानों की कर्ज माफी बैंकों में फंसी
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की कर्ज माफी योजना का लाभ पात्र किसानों को दिए जाने का सिलसिला जारी है। वहीं, अब तीन हजार किसानों की कर्ज माफी बैंकों में फंसी है। इन किसानों के कर्ज माफी के फार्म विभाग की ओर से बैंकों को भेज दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि बैंकों में धीमी गति से काम चलने से कारण किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए कर्ज माफी की योजना चलाई है। इस योजना से पात्र किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ होना है। अब तक जिले में 1.20 लाख से अधिक किसान कर्ज माफी का लाभ उठा चुके हैं। जबकि अभी भी पात्र किसानों के लगातार फार्म विभाग को प्राप्त हो रहे हैं। विगत दिनों विभाग की ओर से करीब चार हजार किसानों के फार्मों का सत्यापन करने के लिए बैंकों को भेजे थे। अफसरों का कहना है कि बैंकों में धीमी गति से काम चलने के कारण अभी करीब एक हजार फार्मों का ही सत्यापन हुआ है। जबकि करीब तीन हजार किसानों की कर्ज माफी बैंकों में फंसी हुई है। जबकि किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सात हजार किसानों ने कर्ज माफी योजना का लाभ उठाने के लिए फार्म जमा करवाए थे। इन फार्मों की जांचकर चार हजार फार्म बैंकों को सत्यापन के लिए भेज दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी अब तक सत्यापन नहीं हुआ है। सभी फार्माें का सत्यापन जल्द करवाने के लिए बैंकों से संपर्क किया जाएगा।