{"_id":"5c65babbbdec223604735631","slug":"71550170811-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान डाकघर समेत 28 आधार पंजीकरण केंद्र ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान डाकघर समेत 28 आधार पंजीकरण केंद्र ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान डाकघर समेत 28 आधार पंजीकरण केंद्र निलंबित
- डाक विभाग के 31 डाकघरों में चल रहा था आधार पंजीकरण का कार्य
-आधार न बनने से बढ़ने लगी लोगों की परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार बनाने वाले डाकघर के 28 केंद्रों को निलंबित कर दिया गया है। आवेदकों के आधार कार्ड बनने बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। वर्तमान में जिले में केवल तीन केंद्रों पर आधार बन रहे हैं।
केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व निजी सेंटरों द्वारा भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के चलते भारतीय विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार बनाने का कार्य बंद कर बैंक, डाकघर और सरकारी परिसर में आधार बनाने के आदेश जारी किए थे। साथ ही इन सेंटरों पर आधार में बदलाव भी किया जाना था। डाक विभाग द्वारा जिले के 31 डाकघरों में आधार पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शुरुआत में किसी-किसी डाकघर में पंजीकरण किए गए। अफसरों की सख्ती बढ़ने पर डाकघरों में आधार पंजीकरण के लिए कार्य शुरू होने पर लोगों की लाइनें लगने लगी। लेकिन लाइन घटने से पूर्व ही डाकघरों में आधार बनने बंद हो गए। डाक अधीक्षक केएस यादव ने बताया कि जिले के तीन डाकघरों में आधार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है। 28 डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद हो जाने पर उच्च अफसरों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बंद सेंटरों पर आधार बनाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।