फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 फरवरी को बुलंदशहर में होंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

20 फरवरी को बुलंदशहर में होंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
20 फरवरी को बुलंदशहर में होंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
20 को बुलंदशहर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 20 फरवरी को बुलंदशहर आएंगे। यहां पर वह गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाइवे को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा करेंगे। साथ ही टांडा स्टेडियम में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने के लिए भाजपा की बुलंदशहर पर विशेष नजर है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा हुआ था। प्रदेश के जिला कार्यालयों के उद्घाटन के बहाने उन्होंने बुलंदशहर में ही कार्यक्रम का आयोजन किया था। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 20 फरवरी को बुलंदशहर पहुंचकर गढ़-बुलंदशहर स्टेट हाइवे को नेशनल हाइवे का दर्जा देकर नई सौगात देंगे। सांसद डॉ भोला सिंह और जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर रूपरेखा तैयार है। 20 फरवरी को वह बुलंदशहर में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed