{"_id":"5a807c274f1c1b2d068b6144","slug":"71518369831-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को मारी टक्कर
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को मारी टक्कर, मौत
पहासू। कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए हायर सेंटर अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
वेदरामपुर कनैनी के ढाबा संचालक सतीश (32) पुत्र शिव सिंह को कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह 9:30 बजे विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होती देख हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो