फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिना लाइसेंस के तेजाब बेचा तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

बिना लाइसेंस के तेजाब बेचा तो लगेगा 50 हजार जुर्माना

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के तेजाब बेचा तो लगेगा 50 हजार जुर्माना
बिना लाइसेंस तेजाब बेचने पर देना होगा 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन

- एसिड हमले रोकने के लिए तहसील प्रशासन ने दिए निर्देश
- लाइसेंसधारी दुकानदारों को रखना होगा पूरा ब्यौरा
सिकंदराबाद। बिना लाइसेंस तेजाब बेचने पर दुकानदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए तहसील प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने नगर में बिना लाइसेंस के एसिड बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। लाइसेंसधारी दुकानदारों को भी तेजाब के खरीदने-बेचने का पूरा ब्यौरा देना होगा।

एसडीएम डा. शुभि काकन ने बताया कि एसिड के आसानी से उपलब्धता और उसके खरीदार के बारे में दुकानदार के पास कोई जानकारी नहीं होने के कारण ही एसिड अटैक की घटनाएं होती हैं। भविष्य में एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए दुकानदारों को एसिड बेचने का लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि केवल लाइसेंसधारक दुकानदार ही एसिड बेच सकेगा। बिना लाइसेंस के एसिड बेचने वाले दुकानदार पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। लाइसेंसधारक दुकानदार को एक रजिस्टर बनाना होगा, जिसमें वह एसिड खरीदने वाले का नाम पता, कारण, मोबाइल नंबर सहित पूरा ब्यौरा दर्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed