{"_id":"56eae4c14f1c1b56258b45d4","slug":"713-ajmin-will-go-to-mecca-medina","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के 713 आजमीन जाएंगे मक्का-मदीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के 713 आजमीन जाएंगे मक्का-मदीना
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में 21 मार्च को हज मुसाफिरों का चयन होगा। हज सफर 2016 के लिए बुलंदशहर से 713 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें 35 आवेदनकर्ता ‘ए’ और ’बी’ श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। जिला हज प्रभारी हाजी नूर मुहम्मद कुरैशी ने बताया कि आजमीन ए हज का चयन (कुर्रा) लॉटरी से 21 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश से हज सफर 2016 के लिए 48,673 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमे 4059 सीट वरिष्ठ नागरिकों और 63 सीट गत चार बार आवेदन करने वाले मुसाफिरों के लिए सुरक्षित कर ली गई हैं। बाकी, आजमीन ए हज का चयन हज कमेटी ऑफ इंडिया से सीटों का कोटा मिलने के बाद कुर्रा सिस्टम से किया जाएगा।
विज्ञापन
जो लगातार तीन साल से हज के लिए आवेदन कर रहे हैं और उनका चयन नहीं हुआ हो, ऐसे रिजर्व बी श्रेणी के 63 आजमीनों का सीधा चयन कर लिया जाएगा। हेल्पलाइन का नंबर 09412503151 है।
विज्ञापन